Trending News

उत्तराखंड : दामाद ने सास को मार डाला, फिर खुद पुलिस को किया फोन

हरिद्वार : सिडकुल थाना क्षेत्र में दामाद ने अपनी सास को ही मौत के घाट उतार दिया। सास का गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपी वहीं कुछ देर बैठा रहा और खुद ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। पुलिस आरोपी दामाद से पूछताछ कर रही है। सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान और सिडकुल थाना प्रभारी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपी को हिरासत में लिया।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar