Trending News

उत्तराखंड: राम भक्तों ने निकाली विशाल बाइक रैली, जय श्री राम के जयकारों से गूंजा बालावाला

उत्तराखंड: राम भक्तों ने निकाली विशाल बाइक रैली, जय श्री राम के जयकारों से गूंजा बालावाला

उत्तराखंड: राम भक्तों ने निकाली विशाल बाइक रैली, जय श्री राम के जयकारों से गूंजा बालावाला

Deharadun : अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर पूरा देश राममय है। उत्तराखंड भी भगवान राम की भक्ति में सराबोर है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर कोई रामभक्ति में डूबा नजर आ रहा है। राजधानी देहरादून भी भगवान राम के रंग में रंगा नजर आ रहा है। शहर के मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया है। भजन-कीर्तन के कार्यक्रम लगातार जारी हैं। मंदिरों के साथ ही चाहे राजभवन हो या फिर मुख्यमंत्री सब जगह माहौल भक्तिमय बना हुआ है। भक्तों का उल्लास देखते ही बन रहा है।

बालावाला में देवभूमि रामलीला समिति बालावाला की ओर से अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में यात्रा और बाइक रैली निकाली गई। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश महासचिव कवींद्र इष्टवाल ने कहा कि भगवान राम हम सभी के आराध्य हैं। मैं समस्त देश, प्रदेश और क्षेत्रवासियों को इस पावन असर पर बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भगवान राम सभी कृपा बनाए रखें। इस मौके देवभूमि रामलीला समिति के अध्यक्ष रेवाधर इष्टवाल, नरेंद्र नेगी, देवेंद्र नेगी, दीपक कंडारी समेत बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल रहे।

इसके अलावा राजधानी देहरादून में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तिथि का ऐलान होने के बाद से ही माहौल भक्तिमय है। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। लोगों को भारी उत्साह नजर आ रहा है। हर कोई जय श्री राम के जयकारे लगा रहा है। भगवान राम का मंदिर बनने और प्राण प्रतिष्ठा की खुशी लोगों के चेहरों पर साफ झलक रही है।

देवभूमि भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है। इस खुशी में जहां मंदिरों को सजाया गया है। वहीं, लोग अपने घरों को भी सजा रहे हैं। भगवान श्री राम के ध्वज की मांग भी खूब बढ़ रही है। प्राण प्रतिष्ठा भले ही अयोध्या में हो रहा हो, लेकिन जिस तरह से यहां लोगों में उत्साह है और मंदिरों में तैयारियों की जा रही हैं। उससे ऐसा लगा रहा है मानों रामलला यहीं विराजमान होने वाले हों। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में दीपावली जैसा ही उत्साह नजर आ रहा है। लोग 22 जनवरी को अपने घरों में दीपोत्सव मनाने की तैयारी में जुटे हैं।

उत्तराखंड: राम भक्तों ने निकाली विशाल बाइक रैली, जय श्री राम के जयकारों से गूंजा बालावाला

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar