Trending News

उत्तराखंड: बड़ा हादसा, शौचालय के गड्ढे में गिरे 3 लोग, 2 की मौत

उत्तराखंड: बड़ा हादसा, शौचालय के गड्ढे में गिरे 3 लोग, 2 की मौत

उत्तराखंड: बड़ा हादसा, शौचालय के गड्ढे में गिरे 3 लोग, 2 की मौत

रुड़की: हरिद्वार जिले में रुड़की के पास मंगलौर के जौनपुर गांव में एक हादसा हो गया। यहां गांव में मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मकान की शटरिंग खोलते वक्त राशिद और उस्मान शटरिंग खोलकर जैसे ही आगे बढ़े, वहां शौचालय के गड्ढे का स्लैप टूट गया और राशिद उसके अंदर जा गिरा, जिसके बाद राशिद को बचाने के लिए उस्मान और एक ग्रामीण भी गड्ढे में कूद गए, लेकिन गड्ढे में बनी गैस के कारण दोनों भी बेहोश हो गए।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण भी गैस की चपेट में आने लगे। काफी प्रयासों के बाद भी राशिद और उस्मान को नहीं बचाया जा सका। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल ने भ्ज्ञी गड्ढे में गिरे व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया और गड्ढे में उतर गया। लेकिन, उससे पहले ही वह गैस की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि समय रहते वह बाहर निकल आया।

उत्तराखंड: बड़ा हादसा, शौचालय के गड्ढे में गिरे 3 लोग, 2 की मौत

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar