Trending News

उत्तराखंड : गर्मी ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

उत्तराखंड : गर्मी ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

उत्तराखंड : गर्मी ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

हल्द्वानी: गर्मी लगातार तेवर दिखा रही है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक लगातार उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। संडे के दिन हल्द्वानी में तापमान ने 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। हल्द्वानी का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार मई माह में इतना तापमान कभी नहीं रहा। उन्होंने बताया कि करीब 20 साल पहले मई में 41.8 डिग्री तापमान रहा था। सबसे ज्यादा गर्मी जेष्ठ माह में नौतपा के समय ही रहती है।

नौतपा काल 25 मई से शुरू हो चुका है और दो जून तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सूर्य पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंच जाता है, जिससे धरती का तापमान बढ़ने लगता है। हालांकि पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश रहेगी, लेकिन मैदानी इलाकों में तपिश बनी रहेगी।

राजधानी देहरादून में भी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। दून में तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। संडे को तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। आज सोमवार को भी सूरज कड़े तेवर दिखा रहा है। आज भी तापमान के 40 के पार रहने के आसार नजर आ रहे हैं। सुबह साढ़े 10 बजे तक तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंच गया था। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि गर्मी के तेवर क्या हैं।

मौसम विभाग देहरादून ने पर्वतीय जिलों में अगले पांच दिन हल्की बारिश और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। जिसके चलते सड़कें सूनी नजर आ रही हैं।

 

उत्तराखंड : गर्मी ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar