Trending News

उत्तराखंड : सरकार का एक्शन, इस विभाग का EE सस्पेंड

देहरादून : सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। अपने पद और वित्तीय अधिकारों के दुरुपयोग के मामले में  सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता (EE) यांत्रिक) सुरेश पाल को सस्पेंड कर दिया है। विभाग के सचिव हरि चंद्र सेमवाल की ओर से इसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार आदेश में कहा गया है कि पद का दुरुपयोग करने, नियमों का पालन न करने, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी करने और वित्तीय अधिकारों का दुरुपयोग करने के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया है। प्रमुख अभियंता सिंचाई के पत्र और सिफारिश पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबन का आदेश अधिशासी अभियंता के आवास के पते पर विशेष पत्रवाहक के माध्यम से भेजकर इसकी जानकारी शासन को देने के भी निर्देश हैं।

अगर अधिशासी अभियंता सुरेश पाल निलंबन आदेश लेने से मना करते हैं तो नियमानुसार आदेश उनके आवास पर चस्पा कराने के साथ ही इसे दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित कराया जाए। निलंबन अवधि में अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar