Trending News

उत्तराखंड :  CS ने दिए निर्देश, प्रदेश में जल्द हो गौशालाओं का निर्माण

उत्तराखंड : CS ने दिए निर्देश, प्रदेश में जल्द हो गौशालाओं का निर्माण

उत्तराखंड : CS ने दिए निर्देश, प्रदेश में जल्द हो गौशालाओं का निर्माण

देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में प्रदेश में गौशालाओं के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में गौशालाओं का जल्द निर्माण किया जाए। ताकि प्रदेश की सड़कों से गायों को हटाकर गौशालाओं में शिफ्ट किया जा सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में शहरी विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में जिला परिषद के अंतर्गत यह कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना से प्रदेश को पूर्ण रूप से सैचुरेट करने के लिए बजट की व्यवस्था मिसिंग लिंक से की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि गौशालाओं को बड़ा बनाया जाए ताकि आने वाले 10-15 सालों तक उन्हें फिर से बढ़ाने की आवश्यकता न पड़े।

मुख्य सचिव ने पूर्व में भेजे गए छोटी गौशालाओं के प्रस्तावों को वापस लौटाकर अगले एक हफ्ते में बड़ी गौशालाओं के प्रस्ताव मांगे हैं। उन्होंने अधिकारियों से अगले 10 दिन में सड़कों को लावारिस गायों से मुक्त किए जाने के लिए टाईमलाईन सहित कार्ययोजना प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं के मैनेजमेंट और मॉनिटरिंग के लिए मैकेनिज्म भी तैयार किया जाए।

उत्तराखंड : CS ने दिए निर्देश, प्रदेश में जल्द हो गौशालाओं का निर्माण

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar