Trending News

Uttarakhand: अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरने से हादसे का शिकार हुई कार

Uttarakhand News : उत्तराखंड में रविवार को यात्रियों की एक कार हादसे का शिकार हो गई। यह कार अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे के समय एक महिला समेत कुल 03 लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि, कार सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, देवप्रयाग-श्रीनगर मोटर मार्ग पर बागवान के पास एक वैगनार कार सड़क से करीब 10 फुट नीचे गड्ढे में जा गिरी। यह हादसा रविवार सुबह लगभग 7 बजे हुआ। बदरीनाथ जा रही दिल्ली के यात्रियों की कार संख्या DL 2 CBB 7323 में एक महिला व दो पुरुष सवार थे।

बताया गया कि, सभी कार सवार K21-C रामपुरा दिल्ली के निवासी हैं। लोगों ने गाड़ी गिरने की सूचना पुलिस को दी। गनीमत रही कि, कार सवार तीनों यात्री सकुशल रहे। सभी मामूली रूप से घायल हुए हैं। घायलों में रवि कुमार (उम्र 38 वर्ष), प्रियंका (37) और प्राजंल (35) शामिल हैं।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar