Trending News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: यहां हादसे का शिकार हुई रोडवेज बस, करीब 40 यात्री थे सवार

उत्तराखंड ब्रेकिंग: यहां हादसे का शिकार हुई रोडवेज बस, करीब 40 यात्री थे सवार

हरिद्वार : हरिद्वार में बड़ा हादसा  हो गया है। यहां मुरादाबाद रोडवेज डिपो की एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर CCR के सामने ऊंचा पुल पर पलट गई। बस दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में गेट के पास नीचे जा गिरी। बस के नीचे गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में करीब 20-25 यात्री घायल हो गए हैं।

मुरादाबाद रोडवेज की बस हरिद्वार आई थी। इसी बीच बस अचानक अनियंत्रित हो गई। हाईवे की सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए बस पलटकर दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के एंट्री गेट पर नीचे गिर गई।

जानकारी के अनुसार बस में 35 से 40 लोग बैठे हुए थे। हादसे में 20-25 यात्री घायल हो हुए है। घायलों को 108 एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। है।

 

 

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )