Trending News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: आज होने वाली कैबिनेट बैठक कैंसल, दिल्ली जाएंगे सीएम धामी, ये है वजह

उत्तराखंड ब्रेकिंग: आज होने वाली कैबिनेट बैठक कैंसल, दिल्ली जाएंगे सीएम धामी, ये है वजह

उत्तराखंड ब्रेकिंग: आज होने वाली कैबिनेट बैठक कैंसल, दिल्ली जाएंगे सीएम धामी, ये है वजह

देहरादून (पहाड़ समाचार): राज्य कैबिनेट की आज होने वाली बैठक टल गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को अचानक दिल्ली जाना पड़ा, जिसके चलते प्रस्तावित कैबिनेट बैठक को फिलहाल टाल दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 12 सितंबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने और जम्मू कश्मीर में पार्टी की ओर से प्रचार के लिए जिम्मेदारी देने के चलते कैबिनेट बैठक को स्थगित कर दिया किया गया।

11 सितंबर को मुख्यमंत्री दिल्ली में रहेंगे। 12 सितंबर को जम्मू पहुंचेंगे। सांबा बस स्टैंड में भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह के पक्ष में रोड शो कर प्रचार करेंगे। इसके बाद प्रत्याशी के नामांकन में शामिल रहेंगे और फिर दिल्ली लौट आएंगे।

उत्तराखंड ब्रेकिंग: आज होने वाली कैबिनेट बैठक कैंसल, दिल्ली जाएंगे सीएम धामी, ये है वजह

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar