Trending News

उत्तराखंड : यहां हुआ बड़ा सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

उत्तराखंड : यहां हुआ बड़ा सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

चंपावत: रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खटोली मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर करीब पौने चार बजे हुआ। पांचों लोग अमोडी से खटोली की तरफ जा रहे थे।

चम्पावत जिले में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिले के अमोड़ी क्षेत्र के दुधौरी जा रहा वाहन कार अचानक करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन सवार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि, दो गंभीर घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकां की पहचान शंकर सिंह डोलाकांडा, जगत सिंह लडाबोरा और राजू सिंह खटोली के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क दुर्घटना के प्रति गम्भीर संवेदना व्यक्त की।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar