Trending News

उत्तराखंड: एक और भर्ती की होगी जांच, सीएम धामी ने दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड में एक के बाद एक भर्ती घोटालों की पोल खुल रही है। लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब सीएम धामी ने 2015 में हुई दरोगा की सीधी भर्ती में धांधली की विजिलेंस जांच को मंजूरी दे दी है। सीएम धामी की अध्यक्षता में सतर्कता समिति की बैठक हुई। इसमें चर्चा के बाद जांच के आदेश दिए हैं। पिछले दिनों हाकम के साथ दो दरोगाओं की लगातार फोटो वायरल हो रही थी। आशंका है कि इसमें भी कुद गड़बड़ी हुई है।

पुलिस मुख्यालय ने शासन को विजिलेंस जांच के लिए प्रस्ताव भेजा था। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद तीसरी बार वर्ष 2015 में दरोगा की सीधी भर्ती हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से पुलिस में 339 दरोगा भर्ती हुए थे। परीक्षा पंतनगर विश्वविद्यालय ने कराई थी।

उत्तराखंड ब्रेकिंग: UKSSSC पेपर लीक मामले में बड़े एक्शन की तैयारी में STF यहां भेजी गई टीमें, जब्त होगी संपत्ति 

शुरुआत में इस भर्ती के रिजल्ट में आरक्षण का पेच फंसा था। दो बार रिजल्ट जारी करना पड़ा था। अब इसमें धांधली की बात भी सामने आ रही है। वर्तमान में चल रही आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की जांच में एसटीएफ को धांधली के साक्ष्य मिले थे।

कुछ लोग इसमें भी गलत तरीके से पास हुए हैं। या तो उन्होंने नकल की है या फिर उनकी अर्हता को लेकर कुछ गड़बड़ी की गई है। चूंकि, यह परीक्षा पुलिस विभाग की है। ऐसे में पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत आने वाली कोई एजेंसी इसकी जांच नहीं कर सकती थी।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar