Trending News

उत्तराखंड: 60 लाख लोगों को मिलेगा खास तरह का ‘चावल’, ‘खास किट’ भी मिलेगी

देहरादून: NFSA यानी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना। इस योजना के तहत प्रदेश के करीब 60 लाख लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। गरीबी रेखा वाले लोगों में पोष्टिक पदार्थों की कमी ना हो, इसके लिए अब खास तरह की योजना तैयार की गई है। सरकार बहुत जल्द इस योजना को लागू कर सकती है। एक अप्रैल 2023 से NFSA के तहत सभी कार्ड धारकों को फोर्टिफाइड चावल दिया जाएगा।

सामान्य चावल को फोर्टिफाइड रूप देने के लिए सरकार ने 11 कंपनियों का पैनल तैयार कर लिया है। वर्तमान में केवल हरिद्वार एवं यूएसनगर में ही यह योजना लागू है। सरकार राशन की दुकानों से गेहूं-चावल के रूप में सामान्य अनाज देने के साथ-साथ दूसरे पौष्टिक पदार्थ भी सस्ते दाम पर देने पर विचार कर रही है।

उत्तराखंड : UKPSC ने 238 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन

जरूरतमंद लोगों को सभी पौष्टिक तत्व मिल सकें, इसके लिए पिछले काफी समय से मंथन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस किट में उच्च गुणवत्ता का आयोडीन नमक, खाद्य तेल और पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल किए जा सकते हैं। इसे राशन कार्डधारकों को रियायती मूल्य पर दिया जाएगा।

फोर्टिफाइड चावल यानीरूइस चावल को बनाने की प्रक्रिया बेहद ही सरल है। सामान्य चावल में विभिन्न खनिज, प्रोटीन, विटामिन निश्चित मात्रा में मिलाए जाते हैं। एक कुंतल चावल में एक किलो ‘एफआरके’ मिलाकर इसे फोर्टिफाइड बनाया जा सकता है।

उत्तराखंड : एथलीट मानसी नेगी और सूरज को CM धामी ने दिया एक-एक लाख का इनाम

इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी-12 समेत सभी तत्व शामिल हो जाते हैं। सरकारी स्कूलों में इस योजना को पहले ही लागू किया जा चुका है। कक्षा एक से 8वीं तक के छात्रों को एक अक्तूबर से मिड-डे मील में फोर्टिफाइड चावल दिया जाने लगा है।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar