Trending News

उत्तराखंड : 14 साल की लड़की और 13 साल के लड़के ने किया सुसाइड, आखिर बच्चों को हो क्या गया?

चम्पावत : नई पीढ़ी के बच्चे छोटी-छोटी बातों पर घातक कदम उठाने से नहीं कतरा रहे हैं। मामूली बातों पर जान देने के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे ही दो मामले चंपावत में सामने आए हैं। जिले के लोहाघाट क्षेत्र में एक किशोरी और एक किशोर ने सुसाइड कर लिया। इससे हड़कंप मच गया। 14 साल की किशोरी कक्षा 9 की छात्रा बताई जा रही है। जबकि किशोर कक्षा 6 का छात्र बताया जा रहा है। दोनों मामलों में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: मकान के नीचे दब गए थे एक ही परिवार के 5 लोग दो शव बरामद, तलाश जारी 

बुधवार सुबह लोहाघाट के नगर क्षेत्र से लगे एक गांव में निजी स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा ने अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे में झूलकर जान दे दी। जबकि शाम के समय नगर के 13 वर्षीय कक्षा 6 के छात्र ने भी घर में फांसी लगा ली। आनन फानन में परिजन छात्र को उप जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सा अधीक्षक डा.जुनैद कमर ने बताया कि किशोर की अस्पताल पहुचने से पहले ही मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: पांच दोस्तों ने पहले साथ में शराब पी फिर एक को मारकर गंगा में फेंक दिया! 

लोहाघाट थानाध्यक्ष जसवीर चौहान ने बताया कि मृतका एक निजी स्कूल की छात्रा थी। उसकी मौत मंगलवार की रात हुई है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसमें मौत की वजह फांसी लगाना ही आया है। वहीं छात्र के शव का आज पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम कल कराया जाएगा।

वह एक सरकारी स्कूल में पढ़ता था। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि छात्रा ने पढ़ाई के तनाव के चलते आत्मघाती कदम उठाया है। वहीं छात्र के मामले में कहा जा रहा है कि उसे किसी बात को लेकर उसकी मां डांटा था। एसओ जसवीर चौहान ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar