Breaking
Tue. May 21st, 2024

प्रमोशनः उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों को नए साल से पहले मिला प्रमोशन को तोहफा, 139 महिला कांस्टेबल सहित 786 कांस्टेबल हेड कांस्टेबल बन गए हैं।

 

उत्तराखण्ड पुलिस के कांस्टेबलों के लिए खुशखबरी है। सशस्त्र पुलिस के 647 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बन गए हैं।

इसके साथ ही 139 नागरिक पुलिस की महिला कांस्टेबलों को भी प्रमोशन का ताहफा मिला है, वे सब भी हेड कांस्टेबल बन गयी हैं।

 

अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने सभी जवानों को बधाई दी है। हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है।

Related Post

Comments are closed.