Trending News

उत्तराखंड: स्विमिंग पूल में डूबा पुलिस का जवान, दर्दनाक मौत!

नैनीताल : दिल्ली से नैनीताल घूमने आए दिल्ली के पर्यटक की यहां पूल में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पर्यटक नैनीताल के तल्लीताल से लगे भुजियाघाट के ब्लोट रिसोर्ट में रुके थे। यहीं पूल में नहाते वक्त एक पर्यटक डूब गया और उसकी मौत हो गई।

दिल्ली से आए एक पर्यटक की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। इस होटल में दिल्ली से आये तीन लोग रुके थे। मृतक दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल था। पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल सत्यपाल उम्र 30 वर्ष अपने दोस्तों के साथ घूमने आए थे।

उत्तराखंड: स्याली रामदेई कु जुर्मानू त माफ ह्वे जालू, पर यातायात नियम कु उल्लंघन करी त न भई ना…

कल रात आठ बजे वह होटल के स्विमिंग पूल में चले गए। जहां वह डूब गए। होटल कर्मियों की मदद से बाहर निकालकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया। सुशीला तिवारी के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया कर दिया।

मृतक को दिल्ली पुलिस का जवान बताया गया है। मृतक का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम हल्द्वानी में ही किया जा रहा। तल्लीताल के थानाध्यक्ष रोहितास सागर ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar