Trending News

उत्तराखंड : कैबिनेट बैठक में इन फैसलों पर मुहर, इस विभाग में खुला नौकरियों का रास्ता

उत्तराखंड : कैबिनेट बैठक में इन फैसलों पर मुहर, इस विभाग में खुला नौकरियों का रास्ता

उत्तराखंड : कैबिनेट बैठक में इन फैसलों पर मुहर, इस विभाग में खुला नौकरियों का रास्ता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धार्मिक की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है। जिसमें 14 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई गई। बैठक से पहले सिलक्यारा हादसे पर भी चर्चा हुई। इस दौरान पीएम मोदी का आभार जताया गया।साथ ही भाजपा को तीन राज्यों में चुनाव में मिली जीत पर भी बधाई दी गई।

  • परिवहन विभाग में ऑनलाइन माध्यम से होने वाले कार्यों के लिए 100 रूपए का यूजर चार्ज लिया जाएगा।
  • जीबी पंत गढ़वाल हिमालय पर्यावरण अध्ययन संस्थान को चौरास मे जमीन निशुल्क देने पर फैसला लिया गया।
  • पर्वतीय इलाकों मे हेली पेड निजी जमीनों मे ंकैसे बनाए जाएं, इसको लेकर नीति बनाई गई।
  • जमीन लीज पर दें सकते हैं या फिर खुद बना सकते हैं, जिसके लिए 50 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी
  • न्यायाधीश सेवा मे फेरबदल किया गया। उत्तराखंड उच्चतर न्यायायिक सेवा नियमवली मे भी बदलाव किया गया।
  • 2035 बसावटों में  मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत सड़क बनाई जाएगी आज योजना शुरू हुई।
  • 559 उत्कृष्ट विद्यालय बनाने का फैसला लिया गया। इस पर  240 करोड़ का व्यय होगा।
  • वित्त विभाग का प्रस्ताव, अब जमीन रजिस्ट्री के लिए वर्चुअल रजिस्ट्रेशन का भी अनुमोदन किया गया।
  • व्यक्तिगत रूप से वहां पर प्रस्तुत होने की जरूरत नहीं होगी।
  • राजकीय मेडिकल कालेज हरिद्वार मे मेडिकल कालेज बनाने को पद की स्वीकृत किए गए।
  • स्वीकृत पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज मे भी इतनी ही व्यवस्था।
  • माध्यमिक शिक्षा विभाग मे जहाँ पद खाली हैं, वहाँ पर अस्थाई टीचर सरकार रखेगी। लगभग 1500 से 2000 लोगों को नियुक्ति दी जाएगी।

उत्तराखंड : कैबिनेट बैठक में इन फैसलों पर मुहर, इस विभाग में खुला नौकरियों का रास्ता

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar