Trending News

उत्तराखं: कैबिनेट में इन फैसलों पर मुहर, यहां पढ़ें हर अपडेट

उत्तराखं: कैबिनेट में इन फैसलों पर मुहर, यहां पढ़ें हर अपडेट

उत्तराखं: कैबिनेट में इन फैसलों पर मुहर, यहां पढ़ें हर अपडेट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में हरित पर्यावरण के लिए स्वच्छ परिवहन नीति पर मुहर लगाई गई। इसके तहत निजी व्यवसायिक वाहन व पुरानी बसों को स्क्रैप करने पर वाहन स्वामी को नई बसों की खरीद पर 15 लाख या 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई।

कैबिनेट के निर्णय

  • परिवहन विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति 2024 को मिली मंजूरी। देहरादून में चलेगा पायलट प्रोजेक्ट। सिटी बस एवं विक्रम संचालकों को पर्यावरण फ्रेंडली इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों को क्रय करने के लिए सब्सिडी इत्यादि के माध्यम से किया जाएगा प्रोत्साहित।
  • उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा नियमावली को मंजूरी।
  • कार्मिक विभाग के अंतर्गत ज्येष्ठता नियमावली में संशोधन को मंजूरी। एक चयन के स्थान पर एक चयन वर्ष को मंजूरी।
  • वन पंचायत संशोधन नियमावली को मंजूरी। इको टूरिज्म आदि को दिया जाएगा बढ़ावा
  • शहरी विकास विभाग के अंतर्गत हरिद्वार में यूनिटी मॉल के निर्माण को 0.9 हेक्टेयर भूमि हरिद्वार विकास प्राधिकरण को होगी हस्तांतरित।
  • न्याय विभाग के अंतर्गत बागेश्वर, चंपावत, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में कुटुंब न्यायालयों में 18 पदों को मंजूरी।
  • न्याय विभाग के अंतर्गत देहरादून, हरिद्वार व रुड़की में पारिवारिक न्यायालयों की स्थापना होगी। 9 पदों को मंजूरी।

उत्तराखं: कैबिनेट में इन फैसलों पर मुहर, यहां पढ़ें हर अपडेट

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar