
सोबत चंद रमोला को मिली जिम्मेदारी, बने BJP केदार मंडल के मंत्री
देहरादून : भाजपा लगातार संगठन को मजबूती देने का काम कर रही है। इसके लिए जिले स्तर के बाद अब मंडल स्तर की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जा रहा है। देहरादून महानगर में भी संगठन को विस्तार दिया जा रहा है। महानगर के केदार मंडल अध्यक्ष ने भी कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। जिसमें नए चेहरों को भी जगह दी गई है।
कार्यकारिणी में मोथरोवाला के महालक्ष्मीपुरम रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबत चंद रमोला को भी जगह दी गई है। उनको मंत्री पद दिया गया है। रमोला लंबे वक्त से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही सामाजिक कार्यों में भी अहम भूमिका निभाते आए हैं। पूर्व सैनिक होने के चलते पूर्व सैनिकों के बीच उनकी अच्छी पकड़ है।
हर वक्त लोगों की मदद के लिए रमोला तैयार रहते हैं। ऐसे में भाजपा का उनको मंडल कार्यकारिणी में शामिल करना पार्टी को मजबूती देने का काम करेगा। सोबत चंद रमोला मिलनसार हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों को भी साथ लेकर चलते हैं। उनकी इसी काबलियत को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। उनको जिम्मेदारी मिलने पर लोगों ने बधाई और शभकामनाएं दी हैं।