Trending News

उत्तराखंड: देहरादून के रेस्टोरेंट में शर्मनाक कांड, सावधान! कहीं आपके साथ भी ना हो जाए…

उत्तराखंड: देहरादून के रेस्टोरेंट में शर्मनाक कांड, सावधान! कहीं आपके साथ भी ना हो जाए…

उत्तराखंड: देहरादून के रेस्टोरेंट में शर्मनाक कांड, सावधान! कहीं आपके साथ भी ना हो जाए…

देहरादून: देहरादून के एक नामी रेस्टोरेंट के कर्मचारी की शर्मनाक हरकत का खुलासा हुआ है। आनंदम रेस्टोरेंट के बाथरूम में मोबाइल छिपाकर की वीडियो बनाई गई। आरोपी के मोबाइल से महिला की वीडियो भी बरामद की गई है। अगर आप भी किसी रेस्टोरेंट या होटल में जा रहे हैं, तो जरूर सावधान रहें।

जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को चकराता रोड पर बल्लूपुर चौक से पहले पेट्रोल आनंदम रेस्टोरेंट है। मामले का खुलासा होते ही रेस्टोरेंट में बैठी महिलाओं और कुछ अन्य लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। रेस्टोरेंट में हंगामा भी किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह के सख्त निर्देश पर कैंट पुलिस ने बीती रात को ही आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। रेस्टोरेंट के बाथरूम में छिपाए गए मोबाइल की रिकॉर्डिंग भी कब्जे में ले ली है। रेस्टोरेंज मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

रेस्टोरेंट में काम करने वाला आरोपी युवक विनोद निवासी झारखंड अपने मोबाइल को महिला बाथरूम में छिपा कर उसे रिकॉर्डिंग के लिए ऑन कर देता था। आरोपी एक साल से रेस्टोरेंट में काम कर रहा था।

वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुका है। रेस्टोरेंट के मालिक आनंद गुप्ता का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सभी जानकारी दे दी है। यह सफाई कर्मचारी एक सिक्योरिटी एजेंसी से हायर किया था।

उत्तराखंड: देहरादून के रेस्टोरेंट में शर्मनाक कांड, सावधान! कहीं आपके साथ भी ना हो जाए…

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar