Trending News

रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश में मिले 02 शव, एसडीआरएफ ने किए बरामद

जनपद रुद्रप्रयाग- सारी छीनका के करीब नदी में SDRF ने किया अज्ञात शव बरामद।

आज 29 दिसम्बर 2022 को DCR रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया कि सारी छीनका के पास नदी में एक अज्ञात शव दिखाई दे रहा है, जिसे बरामद किए जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट रतूड़ा से HC प्रदीप रावत के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त शव को नदी से निकालकर बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचकर राजस्व पुलिस के सुपर्द किया गया।

ऋषिकेश-निम बीच पर पूर्व में डूबे व्यक्ति का बैराज से SDRF ने किया शव बरामद

आज 29 दिसम्बर 2022 को पुलिस चौकी बैराज द्वारा SDRF को बैराज में एक शव दिखाई देने की सूचना दी गयी।

उक्त सूचना पर SDRF फ्लड टीम HC अर्जुन पंवार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के मौके के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर बैराज में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए शव को बाहर निकालकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

उक्त युवक की पहचान सुनील सैनी के रूप में हुई जो विगत 21 दिसंबर को नीम बीच, साईं घाट पर नहाते समय नदी में डूब गया था। SDRF द्वारा विगत दिनों से ही उक्त युवक की सर्चिंग हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा था।

मृतक का विवरण:-

सुनील सैनी पुत्र सुरेश सैनी, उम्र- 26 वर्ष, निवासी- मीनाक्षीपुरम, मेरठ, उत्तरप्रदेश।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar