Trending News

उत्तराखंड : BKTC में निकली भर्ती, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

उत्तराखंड : BKTC में निकली भर्ती, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

उत्तराखंड : BKTC में निकली भर्ती, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) में वेदपाठी के चार पदों के लिए सीधी भर्ती द्वारा उत्तराखंड के मूल/स्थायी निवासियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अगस्त तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। 

वेदपाठी पदों के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्कृत विश्विद्यालय से वेद विषय के साथ आचार्य की उपाधि प्राप्त होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को पूजा-पद्धति व कर्मकांड के ज्ञान के साथ संस्कृत व हिंदी का ज्ञान भी अनिवार्य है।

वेदपाठी पद का वेतनमान रु० 9300-34800 ग्रेड पे 4200 (लेवल – 06) है। वेदपाठी पद हेतु नियम व शर्तों के बारे में विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र BKTC की वेबसाइट www.badrinath-kedarnath.gov.in से प्राप्त किये जा सकते हैं।  

BKTC में वेदपाठी के पद लंबे समय से रिक्त चले आ रहे थे। इस कारण मंदिर समिति को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कार्मिकों के लिए सेवा नियमावली नहीं होने के कारण इन पदों पर स्थायी नियुक्ति नहीं हो पा रही थी। 

उत्तराखंड : BKTC में निकली भर्ती, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar