Trending News

18 जून को होंगे राज्यसभा चुनाव, 10 राज्यों की 24 सीटों पर मतदान

18 जून को होंगे राज्यसभा चुनाव, 10 राज्यों की 24 सीटों पर मतदान

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 24 रिक्त सीटों पर चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, इन सीटों के लिए 18 जून को मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी।

चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, 1 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है, जबकि 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 11 जून तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।

आयोग ने बताया कि यह चुनाव 10 राज्यों में आयोजित किए जाएंगे। जिन सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच समाप्त हो रहा है, उनकी सीटों पर नए प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा। राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार सीटों, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीटों, झारखंड की दो सीटों तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की एक-एक सीट पर होंगे।

इन सीटों पर जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन और रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हैं।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )
Skip to toolbar