Trending News

राहुल गांधी का चक्रव्यूह वाला वार, इनको बताया, द्रोणाचार्य, कर्ण, अश्वत्थामा और शकुनि…

राहुल गांधी का चक्रव्यूह वाला वार, इनको बताया, द्रोणाचार्य, कर्ण, अश्वत्थामा और शकुनि…

लोकसभा में  नेता  प्रतिपक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में बजट चर्चा में हिस्सा लिया। राहुल गांधी ने देश में डर के माहौल की बात कही। राहुल गांधी ने महाभारत के जरिये BJP पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने चक्रव्यूह का जिक्र करते हुए PM मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि चक्रव्यूह को 6 लोग कंट्रोल कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि चक्रव्यूह में देश को फंसाया गया है। राहुल गांधी ने भाषण के दौरान  कहा कि कहा कि डरो मत, डराओ मत।

राहुल गांधी  ने इनको बताया द्रोणाचार्य, कर्ण, अश्वत्थामा और शकुनि…

राहुल गांधी ने आगे कहा कि  “21वीं सदी में एक नया चक्रव्यू तैयार हुआ है, वो भी लोटस की चिह्न में है और उसका चिह्न पीएम अपनी छाती में लगाकर चलते हैं, जो चक्रव्यू में अभिमन्यु के साथ हुआ। वही किसानों के साथ, माता बहनों के साथ हुआ। द्रोणाचार्य, कर्ण, कृपाचार्य, कृतवर्मा, अश्वत्थमा और शकुनी ने घेरकर मारा था। आज भी चक्रव्यू में छह लोग हैं। सेंटर को छह लोग कंट्रोल करते हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अंबानी और अदाणी।

मंत्री, किसान, वोटर, वर्कर सभी डरे हुए हैं

राहुल गांधी ने कहा कि आज मंत्री, किसान, वोटर, वर्कर सभी डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बारे में मैंने काफी सोचा और एक जवाब मैं प्रस्तावित करता हूं। हजारों साल पहले हरियाणा में कुरुक्षेत्र में एक युवा अभिमन्यु को 6 लोगों ने चक्रव्यूह में मारा था। फंसाकर मारा था। चक्रव्यूह के अंदर डर होता है, हिंसा होती है, और अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकार मारा।

राहुल ने चक्रव्यूह के बारे में  की रिसर्च

राहुल ने कहा कि मैंने चक्रव्यूह के बारे में थोड़ी रिसर्च की, पता लगा कि उसका दूसरा नम पद्म व्यूह वो लोटस के शेप में होता है। 21वीं सदी में सर एक नया चक्रव्यूह तैयार हुआ है। वो भी लोट्स की शेप में है, उनका चिह्न पीएम अपनी छाती पर लगाकर चलते हैं। यही चक्रव्यूह किसान, मीडियम साइज बिजनेस के साथ हो रहा है, द्रोण, कृतवर्मा, शकुनी, कृपाचार्य, अश्वस्थामा, आज भी चक्रव्यूह के बीज में है 6 लोग हैं।

एक शख्स को देश की पूरी संपत्ति का हक नहीं

नेता  प्रतिपक्ष ने कहा कि  एक शख्स को देश की पूरी संपत्ति का हक रखने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वित्तीय शक्ति, संस्थान, एजेंसी, CBI, ED, INCOM TAX टैक्स और तीसरा राजनीतिक कार्यकारी इस चक्रव्यूह का हार्ट है। राहुल ने कहा कि मेरी उम्मीद है थी कि इस बजट में इस चक्रव्यूह को कमजोर करेगा। किसान, मजदूर की मदद करने वाला होगा। इसकी नीयत जो है वो है बिग बिजनेस, राजनीतिक मोनोपली को मजबूत करने वाला है, एजेंसी को मजबूत करने वाला है।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )