Trending News

उत्तरकाशी: 19 को होगा युवा कवि अनोज सिंह ‘बनाली’ के कविता संग्रह का लोकार्पण 

उत्तरकाशी: 19 को होगा युवा कवि अनोज सिंह ‘बनाली’ के कविता संग्रह का लोकार्पण 

बड़कोट : युवा कवि अनोज सिंह ‘बनाली’ के पहले रवांल्टी कविता संग्रह का विमोचन 19 फरवरी को किया जाएगा।

नगर पालिका परिषद बड़कोट के सभागार में होने वाले विमोचन और पुस्तक चर्चा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध साहित्यकार महावीर रवांल्टा होंगे।

कार्यक्रम में साहित्यकार दिनेश रावत, ध्यान सिंह रावत ‘ध्यानी’ हिमांतर प्रकाशन के प्रमुख शशि मोहन रवांल्टा और आशिता डोभाल शामिल रहेंगी।

अनोज सिंह ‘बनाली’ न्याय विभाग में कार्यरत हैं और लंबे वक्त से रवांल्टी में लेखन कर रहे हैं। दूरदर्शन के साथ ही विभिन्न मंचों पर कविता पाठ कर चुके हैं।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar