Trending News

उत्तराखंड : UKSSSC पेपर लीक मामले में एक और पकड़ा, नौटवाड़ से इंटर कॉलेज का टीचर गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) भर्ती पेपर लीक मामले में STF की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने अब सरकारी स्कूल के अध्यापक को गिरफ्तार किया है। मामले में यह 17वीं गिरफ्तारी है।

नकल माफिया गैंग का महत्वपूर्ण पर्दाफाश करते हुए एसटीएफ ने तनुज शर्मा, निवासी रायपुर चौक को गिरफ्तार किया है, जो वर्तमान में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज नेटवाड़ में टीचर के रूप में नियुक्ति है।बता दें कि, उत्तरकाशी के एक ही क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि समेत 80 से ज्यादा लोग इस भर्ती में चयनित हुए हैं। इस संबध में यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar