Trending News

उत्तराखंड: बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रही थी मां, गुलदार ने मार डाला

  • महिला को गुलदार में मार डाला.

  • गुलदार में स्कूल के रस्ते में किया हमला.

दुगड्डा: पौड़ी जिले के कोटद्वार से लगे दुगड्डा ब्लॉक के एक गांव की महिला सुबह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद वापस गांव लौट रही थी। इस दौरान गुलदार ने उस पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। लोगों को इसकी जानकारी रास्ते में बिखरे खून के छीटों से लगी। जिसके बाद लोगों को खोजबीन की तो शव झाड़ियों में मिला।

जानकारी के अनुसार सुबह महिला अपने बच्चे को दुगड्डा स्थित स्कूल में छोड़ने के बाद घर लौट रही थी। इस बीच रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। दुगड्डा ब्लॉक के ग्राम गोदी बड़ी निवासी रीना देवी (38) पत्नी मनोज चौधरी गांव से अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने दुगड्डा आई।

यह भी पढ़ें -उत्तराखंड से बड़ी खबर: उफनाए नाले में बही स्कूल बस, यहां की है घटना

बताया जा रहा है कि वापसी में गांव के समीप ही रीना देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार उसे घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। गांव से दुगड्डा की ओर आ रहे कुछ बच्चों ने रास्ते में खून पड़ा देख इसकी जानकारी गांव में दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटनास्थल से कुछ दूर झाड़ियों में एक शव पड़ा देखा। पास ही गुलदार भी बैठा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को झाड़ियों से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। गुलदार के इस हमले के बाद से लोग अब बच्चों को स्कूल भेजने से भी डरने लगे हैं। उनका कहना है कि जब तक गुलदार पकड़ा नहीं जाता, तब तक बच्चों को खतरे में डालना ठीक नहीं है।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar