Trending News

उत्तराखंड : दुष्कर्म का आरोपी मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, BJP ने पार्टी से निकला

उत्तराखंड : दुष्कर्म का आरोपी मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, BJP ने पार्टी से निकला

उत्तराखंड : दुष्कर्म का आरोपी मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, BJP ने पार्टी से निकला

अल्मोड़ा: बकरी चराने जंगल गई नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले भाजपा मंडल अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। सल्ट का भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा दुष्कर्म के बाद फरार चल रहा था। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि आज संडे को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

भारी विरोध के बीच पार्टी के संगठनात्मक जिले रानीखेत की अध्यक्ष लीला बिष्ट ने दुष्कर्म के आरोपी मंडल अध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, आरोप वास्तव में गंभीर हैं। इस मामले में जब तक न्यायालय का आदेश नहीं आ जाता तब तक मंडल अध्यक्ष को उनके पद से निष्कासित कर दिया गया है।

ये है पूरा मामला 

नाबालिग के परिजनों ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार को उनकी नाबालिग बेटी अपने दो भाइयों के साथ बकरी चराने गई थी। तभी डंगूला निवासी भगवत सिंह बोरा वहां पहुंचा और किशोरी के भाइयों को चॉकलेट देकर वहां से दूर भेजने की कोशिश करने लगा।

उत्तराखंड: BJP नेता ने नाबालिग से किया दुष्कर्म! जंगल में बकरी चराने गई थी लड़की

मौका पाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और थोड़ी देर बाद वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने फोन से इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे घर ले आए लेकिन आरोपी घटना के बाद से लगातार पीड़िता के परिजनों पर शिकायत न करने और समझौता करने की धमकी देता रहा।

शुक्रवार को पीड़िता के परिजनों ने हिम्मत जुटाई और वह राजस्व क्षेत्र देवायल पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुए दुष्कर्म किए जाने की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। 

 

उत्तराखंड : दुष्कर्म का आरोपी मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, BJP ने पार्टी से निकला

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar