Trending News

उत्तराखंड : कबाड़ी की दुकान में फटा ज़िंदा बम, 8 घायल, 4 हालत गंभीर!

उत्तराखंड : कबाड़ी की दुकान में फटा ज़िंदा बम, 8 घायल, 4 हालत गंभीर!

देहरादून के रायपुर से बड़ी खबर है। बता दें कि रायपुर स्थित एक कबाड़ी की दुकान में जोरदार धमाका हुआ जिससे आसपास लोग सहम गए। इस हादसे में सात से आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। वही तीन से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर देहरादून एसएसपी, एसपी सिटी समेत रायपुर पुलिस और साथ ही फायर से CFO, FSO देहरादून पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मामला रायपुर के किद्दुवाला का है जहा कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट होने से 7 से 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं,। सभी को इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धमाके में एक व्यक्ति का हाथ अलग हो गया। कुल 7 से 8 लोग घायल बताए जा रहें हैं जिसमे से तीन से चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के किद्दुवाला में रमेश खड़का की दुकान है जहां पर शुभम कबाड़ी की दुकान चलाता है। जो शहर भर से कबाड़ लाता है। आज कबाड़ में आर्मी एरिया से डीफ्यूज मोर्टार आया था जिसे तोड़ने का काम चल रहा था। अचानक उसमे ब्लास्ट हो गया। पुलिस कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। रायपुर पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर यह धमाका किस वजह से हुआ और इसमें कौन दोषी है।

उत्तराखंड : कबाड़ी की दुकान में फटा ज़िंदा बम, 8 घायल, 4 हालत गंभीर!

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar