Trending News

उत्तराखंड : देवभूमि का लाल शहीद, यहां थे तैनात

ऊधमसिंह नगर : देवभूमि के लिए बुरी खबर है जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के थापला नागला निवासी सेना का जवान शहीद हो गया। देवभूमि का लाल प्रकाश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट पर शहीद हो गए।

सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  खबर मिलते ही  लोग जवान के घर पर पहुंचने लगे हैं। जवान की शहादत कैसे हुई, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

प्रकाश सिंह 1811 मीडिएम रेजीमेंट पश्चिम बंगाल में तैनात थे। सेना मुख्यालय ने उनके निधन की सूचना परिजनों को दी गई है। गांव निवासी लाल सिंह ने बताया कि प्रकाश दीपावली पर घर आए थे और करीब 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद 9 नवंबर को वापस ड्यूटी पर लौट गए थे।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar