Trending News

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

नैनीताल :   बेतालघाट ब्लॉक क्षेत्र के मल्लागांव के पास देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेपाली मूल के मजदूरों को ले जा रहा वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत हो गई, दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी 8 शव बरामद कर लिए हैं।

मल्लागांव के ऊंचाकोट क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत कार्य चल रहा है। पुलिस के अनुसार चालक के साथ नौ मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर रात करीब साढ़े दस बजे रामनगर के लिए रवाना हुए।

नेपाली श्रमिकों को रामनगर से नेपाल जाना था। वाहन गांव से कुछ ही आगे बढ़ा था कि चालक ओड़ा बास्कोट गांव (नैनीताल) निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र हरीश राम संतुलन खो बैठा। रोड संकरी होने की वजह से गाड़ी करीब दो सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई।

थानाध्यक्ष के अनुसार मृतकों में 50 वर्षीय विश राम चौधरी, 45 वर्षीय धीरज, 40 वर्षीय अनंत राम चौधरी, 38 साल का विनोद चौधरी, 55 वर्षीय उदय राम चौधरी, 45 वर्षीय तिलक चौधरी और 60 वर्षीय गोपाल हैं। जबकि शांति चौधरी और छोटू चौधरी उर्फ जनक घायल हैं। शवों को खाई से सड़क तक लाने में करीब दो घंटे लग गए।

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar