Trending News

गृहमंत्री अमित शाह, CM धामी और बलूनी ने दी इगास की शुभकामनाएं, “सेल्फी विद फैमिली” मे मिलेगा इनाम

उत्तराखंड के लोक पर्व इगास पर गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा सांसद अनिल बलूनी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी शुभकामनाएं दी हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा है कि उत्तराखंड के सभी भाइयों-बहनों को इगास की हार्दिक शुभकामनाएं। देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और लोक कला को समर्पित यह पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे।

लोक पर्व इगास प्रदेश भर में आज धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास की शुभकामनाएं दीं और लोगों से पैतृक गांव में पहुंचकर पर्व मनाने की अपील की।

इगास के उपलक्ष्य में आज सरकारी विभागों में सार्वजनिक अवकाश भी पहले ही घोषित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि सरकार ने इगास पर अपने परिवार के साथ सेल्फी देने के वालों के लिए खास पुरस्कार की भी घोषणा की है। इसके तहत अपने गांव में इगास मनाने वाले तीन भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar