Trending News

उत्तराखंड: सौड़-सांकरी में मनाया गया हरेला पर्व, विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण

उत्तराखंड: सौड़-सांकरी में मनाया गया हरेला पर्व, विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण

सांकरी (उत्तरकाशी): शिक्षक सुमन सिंह रावत ग्राम सौड की अध्यक्षता में वन महोत्सव/हरेला पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम सौड-सांकरी और राजकीय इंटर कॉलेज के स्टाफ के साथी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। साथ ग्रामीणों ने भी पौध रोपण किया।

सौड़-सांकरी में मनाया गया हरेला पर्व

हरेला पर्व के मौके पर 150 पौधों का रोपण

हरेला पर्व के मौके पर गोटेका तोक नायक स्थान पर देवदार, बांज, आंवला, अनार, अंगूर आदि के लगभग 150 पौधों का रोपण किया गयात्र। हरेला पर्व पर वन क्षेत्राधिकारी सांकरी गौरव कुमार अग्रवाल ने कहा कि पौध रोपण के साथ ही उनका संरक्षण भी बहुत जरूरी है। पौध रोपण तभी सफल माना जाता है, जब हम रोपे गए पौधों को एक पेड़ के रूप में परिवर्तित होने तक संरक्षित रख सकें।

हरेला पर्व कार्यक्रम में चैन सिंह रावत सचिव हिमालयन हाइकर, वरफिया लाल ग्राम प्रधान सौड़, जसपाल सिंह आर्य उप-वन क्षेत्राधिकारी, विजेन्द्र सिंह रावत पूर्व बन पंचायत सरपंच, जोगेन्द्र लाल वन पंचायत सरपंच, ज्योति सिंह, प्रवेश रावत सदस्य ट्रेक अप इण्डिया, महेंद्र रावत-टच हिमालय, भरत सिंह रावत और राजकीय इंटर कॉलेज सांकरी की छात्र/छात्राएं, कु. अनुराधा, समस्त वन कर्मी सांकरी रेंज और समस्त सौड़ सांकरी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )