Trending News

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और श्रमिक नेता हीरा सिंह बिष्ट का रविवार को 81 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कांग्रेस सहित प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

हीरा सिंह बिष्ट का पूरा राजनीतिक जीवन कांग्रेस की विचारधारा और संगठन को समर्पित रहा। उन्होंने अविभाजित उत्तर प्रदेश सरकार तथा उत्तराखंड राज्य गठन के बाद कैबिनेट मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इसके अलावा वे भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी श्रमिक हितों की आवाज़ बुलंद करते रहे।

उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, डॉ. हरक सिंह रावत तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना सहित पार्टी के अनेक नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। नेताओं ने कहा कि हीरा सिंह बिष्ट का निधन कांग्रेस और उत्तराखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )