Breaking
Sun. Jun 16th, 2024

उत्तराखंड: यमुनोत्री धाम में धारा-144 पर भड़कीं कांग्रेस, आंदोलन की चेतावनी

बड़कोट : यमुनोत्री धाम में यात्रा व्यवस्था संचालित करने के नाम पर धारा-144 लागू करने को लेकर कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस नेता विजयपाल रावत ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। संपूर्ण भारतवर्ष से आने वाले श्रद्घालु जब ये खबर सुनेंगे तो हमारे यमुनोत्री धाम की क्या छवि बनेगी? इससे यमुनोत्री धाम की छवि और यात्रा पर दुष्प्रभाव पड़ेगा।

देश में अधिकतम लोग धारा-144 का व्याख्या नहीं जानते हैं। उनको धारा-144 का मतलब सिर्फ ये पता है कि इस कानून की धारा दंगे और अराजकता वाली असुरक्षित जगह पर लागू होती है। जबकि हाल में ही बड़कोट से कांग्रेस का शिष्टमंडल यात्रा व्यवस्था का जायजा लेने यमुनोत्री धाम गया था, हमें कोई भी ऐसी समस्या या परिस्थिति नजर नहीं आई, जिससे धारा-144 लागू करने की नौबत आये।

हालांकि जिला प्रशासन ने इसी दौरान घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी की निर्धारित संख्या तय कर बेहद महत्वपूर्ण और अच्छे फैसले लिये हैं। किंतु धारा 144 लागू करना जिला प्रशासन का मूर्खतापूर्ण निर्णय है।

जिला प्रशासन द्वारा यमुनोत्री धाम में लागू धारा 144 को तत्काल ना हटाया गया तो भाजपा सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जायेगा।

 

 

उत्तराखंड: यमुनोत्री धाम में धारा-144 पर भड़कीं कांग्रेस, आंदोलन की चेतावनी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *