Trending News

उत्तराखंड: रवांई घाटी के इस गांव से है CM योगी का खास नाता, दिया जल्द आने का भरोसा

बड़कोट: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से हैं। उनको पंसद करने वाले देश के बाहर भी हैं। सीएम योग आदित्यनाथ मुख्यमंत्री भले ही यूपी के हों, लेकिन उनका गृह राज्य उत्तराखंड है। योगी आदित्यनाथ का रवांई घाटी के मसाल गांव से खास नाता है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्म मसाल गांव में ही हुआ था। उनके पिता 70 के दशक में वन विभाग के अपर यमुना वन प्रभाग में तैनात थे। इस दौरान उनकी ड्यूटी मसाल गांव में थी। योगी का जन्म भी यहीं हुआ था। इस तरह से मसाल गांव से उनका खास नाता है। उनके पिता लंबे समय तक गांव में तैनात रहे थे।

वहां से जाने के बाद भी उनका ग्रामीणों के साथ किसी ना किसी रूप में संपर्क बना हुआ रहता था। बुजुर्ग बताते हैं कि वो आते-जाते भी रहे। मसाल गांव के ग्रामीणों ने योगी आदित्यनाथ को मसाल गांव आने का न्योता दिया दिया है।

गांव का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम योगी से मिलने लखनऊ पहुंचा था। ग्रामीणों ने उन्हें मसाल गांव में मां भगवती चंद्रबदनी मंदिर के शिलान्यास करने का निमंत्रण दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीणों को गांव आने का भरोसा दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही उनकी कार्यक्रम तय हो सकता है।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि योगी आदित्यनाथ ने उनको गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, सड़कों, स्वस्थ्य, पलायन व खेती बाड़ी विषय पर चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को शिलान्यास कार्यक्रम में आने का भरोसा भी दिया।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar