Trending News

CM धामी ने ली वन्यजीव बोर्ड की 19वीं बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

CM धामी ने ली वन्यजीव बोर्ड की 19वीं बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

CM धामी ने ली वन्यजीव बोर्ड की 19वीं बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Deharadun : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 19वीं बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने बंदरों और जंगली सूअरों की समस्या को दूर करने के लिए गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बंदरों के बंध्याकरण के लक्ष्य को दोगुना करने के साथ ही स्थाई समाधान करने का भी कहा। मुख्यमंत्री ने मानव वन्यजीव संघर्ष राहत राशि का वितरण 15 दिनों में सुनिश्चित किए जाने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

साथ ही यह भी कहा कि वन्यजीवों के हमले में किसी व्यक्ति की मृत्यु पर राहत राशि को 4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख रूपए करने का प्रस्ताव जल्द से जल्द कैबिनेट में लाया जाए। उन्होंने कहा जिन स्थानों पर मानव वन्यजीव संघर्ष अधिक होते हैं, ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित किया जाए, जिससे लोगों को पहले चेतावनी दी जा सके।

बाघों की संख्या में उत्तराखंड के तीसरे स्थान पर रहने पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें स्थानीय लोग बधाई के विशेष पात्र हैं। राज्य के क्षेत्रफल को देखते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वाइल्ड लाइफ टूरिज्म की दृष्टि से इसका व्यापक प्रचार किया जाए। बैठक में केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद है।

CM धामी ने ली वन्यजीव बोर्ड की 19वीं बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar