Trending News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेलों की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, खिलाड़ियों संग किया भोजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेलों की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, खिलाड़ियों संग किया भोजन

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से देहरादून लौटते ही रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम का दौरा कर 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के लिए की गई भोजन व्यवस्था को परखा, स्वयं खिलाड़ियों को भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे देशभर के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने शूटिंग रेंज सहित अन्य खेल स्थलों का भी निरीक्षण किया और खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों की शानदार शुरुआत हुई है और राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी खिलाड़ी यहां से एक बेहतरीन अनुभव लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और आगंतुकों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं। विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों की खानपान संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विशेष भोजन व्यवस्था भी की गई है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। वह स्वयं विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और खेल आयोजन की हर अपडेट अधिकारियों से ले रहे हैं।

 

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )