Trending News

मुख्यमंत्री धामी का अल्मोड़ा में विशाल रोड शो…नगर में जुटा जन सैलाब

मुख्यमंत्री धामी का अल्मोड़ा में विशाल रोड शो…नगर में जुटा जन सैलाब

मुख्यमंत्री धामी का अल्मोड़ा में विशाल रोड शो…नगर में जुटा जन सैलाब

  • मातृ-शक्ति कार्यक्रम में अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को मातृ-शक्ति को समर्पित ‘दीदी-भुलि हाथ लगाल, उत्तराखण्ड हौल अमृत काल’ कार्यक्रम में अल्मोड़ा पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्मी हेलीपैड से शिखर होटल अल्मोड़ा तक विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। रोड शो में हज़ारों की संख्या में अल्मोड़ा कि जनता ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में कैंट क्षेत्र से मुख्य बाजार और शिखर तिराहे तक रोड शो किया।

इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाओं ने उनपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने उद्यमियों के साथ संवाद किया और हवलबाग विकास खंड के खेल मैदान में आयोजित आजीविका महोत्सव का शुभारभ किया। इससे पूर्व उन्होंने विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और सिलबट्टे में पहाड़ी नमक भी पीसा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 117 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और 85 करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास के साथ ही कई घोषणाएं भी की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आजीविका महोत्सव महिलाओं को शशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का माध्यम है। आजीविका महोत्सव के माध्यम से महिलाओं को एक मंच मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी महिलाओं को आगे बढ़ाने का विजन है। इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, विधायक सुरेश गडियां, विधायक मोहन सिंह मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा श्री कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, जिलाध्यक्ष भाजपा रानीखेत लीला बिष्ट भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी का अल्मोड़ा में विशाल रोड शो…नगर में जुटा जन सैलाब

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar