Breaking
Mon. May 13th, 2024

बोर्ड रिजल्ट : 12वीं में शुभम ने 97.80% अंक के साथ किया टॉप, 10 वीं में प्राची ने मारी बाजी

यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा की। लड़कियों ने फिर बाजी मारी है। 12वीं में सीतापुर के शुभम ने टॉप किया है। बागपत बड़ौत के ⁠विष्णु चौधरी दूसरे नंबर पर हैं। अमरोहा की काजल सिंह ने दूसरे स्थान पर रही हैं। सीतापुर की कशिश मौर्य भी दूसरे नंबर पर हैं।

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित हो गया है। 12वीं में कुल 82.60 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जिसमें 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शुभम वर्मा ने टॉप किया है। शुभम वर्मा ने 97.80% अंक हासिल किया है, वर्मा सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के छात्र हैं। इंटरमीडिएट में छात्रों का का 77.78% पास प्रतिशत रहा जबकि छात्राओं का 88.4 2% रहा। इस बार यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक किया गया था। 12वीं की परीक्षा के लिए करीब25 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था।

कक्षा 12वीं में टॉपर

शुभम वर्मा- 97.80%,सीतापुर
विशु चौधरी- 97.60% बागपत
काजल सिंह- 97.60%,अमरोहा

02:19 PM, 20-APR-2024

हाईस्कूल के टॉपर

  • प्राची निगम- 98.50%, सीतापुर
  • दीपिका सोनकर- 98.33% फ़तेहपुर
  • नव्या सिंह- 98%, सीतापुर ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
  • स्वाति सिंह- 98%, सीतापुर

बोर्ड रिजल्ट : 12वीं में शुभम ने 97.80% अंक के साथ किया टॉप, 10 वीं में प्राची ने मारी बाजी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *