Trending News

उत्तराखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, संगठन महामंत्री अजय कुमार विदाई

उत्तराखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, संगठन महामंत्री अजय कुमार विदाई

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राजस्थान भाजपा का संगठन महामंत्री नियुक्त किया है।

अजय कुमार लंबे समय से उत्तराखंड भाजपा में संगठन महामंत्री के रूप में कार्यरत थे। उनके कार्यकाल में पार्टी ने कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी अभियानों को सफलतापूर्वक संचालित किया। अब उन्हें राजस्थान जैसे बड़े और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में संगठन की कमान सौंपी गई है।

अजय कुमार के राजस्थान जाने के साथ ही उत्तराखंड भाजपा संगठन में नए संगठन महामंत्री की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच इस बदलाव को संगठन के विस्तार और मजबूती की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा के इस फैसले को आगामी चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक पुनर्संरचना के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )
Skip to toolbar