Breaking
Tue. May 21st, 2024

बड़ी खबर: हेमंत सोरेन गिरफ्तार, चंपई सोरेन होंगे नए CM

जमीन घोटाले में फंसे सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। ईडी से पूछताछ के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। वहीं सत्तापक्ष की ओर से चंपई सोरेन को नया नेता चुन लिया गया है। चंपई सोरेन जेएमएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष भी है। और हेमंत सोरेन कैबिनेट में कल्याण मंत्री भी है।

झारखंड में तेजी से बदलते राजनीतिक परिदृश्य के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की ओर से चंपई सोरेन को नया नेता चुन लिया गया है। सत्तापक्ष की ओर से इससे संबंधित समर्थन भी राज्यपाल को सौंपा।

अब राज्यपाल को अगले कदम पर फैसला लेना है। इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन भी राजभवन पहुंचे। जेएमएम की सांसद महुआ मांझी ने बताया कि वे ईडी हिरासत में ही राजभवन पहुंचे और अपना त्यागपत्र सौंपा।

बड़ी खबर: हेमंत सोरेन गिरफ्तार, चंपई सोरेन होंगे नए CM

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *