Trending News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से सनसनी, पकड़ा गया हत्यारा

 

देहरादून : रानीपोखरी में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। शांति नगर निवासी महेश तिवारी ने अपने पूरे परिवार के पांच सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है की आरोपी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है। हत्या की वजह क्या रही होगी ये आरोपी से जानकारी बयान के आधार पर ली जाएगी। मृतकों में तीन बेटी माता व आरोपी की पत्नी शामिल है। आरोपी ने चाकू से वार कर सभी को मौत को घाट उतार दिया।

मृतक

बीतन देवी उम्र 75 वर्ष- माता

नीतू देवी उम्र 36 वर्ष- पत्नी

अपर्णा उम्र 13 वर्ष- पुत्री

अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष पुत्री

स्वर्णा उर्फ गुल्लो उम्र 11 वर्ष पुत्री

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar