Trending News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: पेपर लीक मामले में जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह इंटरसेप्ट!

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UKSSSC) मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। STF को पेपर लीक मामले में आरोपी हाकम सिंह रावत की काफी दिनों से तलाश थी। लेकिन, विदेश में होने के कारण हाकम सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी।

जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत बैंकॉक किसी काम से गया हुआ था। STF को वापस लौटने पर जांच में सहयोग की बात कही थी।

लेकिन, वापस लौटते ही चकमा दे दिया बताया जा रहा है कि हाकम सिंह बैंकॉक से लौट आया था और देहरादून से सीधे नैटवाड़ पहुंचा। जहां वह छुपा हुआ था और हिमाचल भागने की फिराक में था। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

उत्तराखंड : सरकार का बड़ा एक्शन, UKSSSC से संतोष बडोनी की छुट्टी 

जानकारी के अनुसार आरोपी हाकम सिंह पंजाब नम्बर की एक गाड़ी में सवार होकर हिमाचल की ओर जा रहा था। जहां एसटीएफ की टीम ने आराकोट से लगभग 2 किमी आगे हिमाचल की ओर जाते हुए स्नेल बैरियर के पास गिरफ्तार किया। जहां से पुलिस की टीम उसे देहरादून ले गई है।

जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह गत दो दिनों से अपने रिजॉर्ट सांकरी में था। जहां से शनिवार को पंजाब नंबर की PB65 AY 596 गाडी से आराकोट होते हुए हिमाचल की ओर जा रहा था।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar