Trending News

बड़ी खबर : सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

बड़ी खबर : सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक के बाद एक लगातार हमले और घुसपैठ करने के प्रयास कर रहे हैं। ऐसा भी लगातार पैनी नजर बनाए हुए है। कुपवाड़ा क्षेत्र में मंगलवार देर रात से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। पूरे इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी घायल

मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी घायल हुआ है। भारतीय सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑपरेशन की जानकारी शेयर की। इससे पहले उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के लोलाब में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की

भारतीय सेना की चिनार कोर ने बताया कि सामान्य क्षेत्र कोवुत, कुपवाड़ा में आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में विशिष्ट इनपुट के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा 23 जुलाई को एक संयुक्त खोज अभियान शुरू किया गया था। 24 जुलाई को सतर्क सैनिकों द्वारा संदिग्ध गतिविधि देखी गई और चुनौती दी गई, जिसके जवाब में आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। एक आतंकवादी को मार गिराया गया और एक एनसीओ घायल हो गया।

आतंकियों की मूवमेंट की सूचना मिली थी

बताया गया कि लोलाब के त्रिमुखा टॉप क्षेत्र में सुरक्षाबलों को आतंकियों की मूवमेंट की सूचना मिली थी। इसके आधार पर कुपवाड़ा पुलिस ने सेना की 28 और 22 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर साझा तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर मौके से भागने की कोशिश की।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar