Trending News

बड़ी खबर: CRPF के काफिले पर हमला, एक जवान शहीद और एक पुलिसकर्मी घायल

बड़ी खबर: CRPF के काफिले पर हमला, एक जवान शहीद और एक पुलिसकर्मी घायल

  • उग्रवादी हमले में CRPF जवान शहीद।

मणिपुर के जिरीबाम जिले में रविवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने स्टेट पुलिस और CFPF की टीम पर हमला किया। बंदूक हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान मारा गया। मणिपुर पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है।

पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया, एक पुलिसकर्मी को भी चोटें आईं, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान बिहार निवासी 43 साल के अजय कुमार झा के रूप में हुई है।

इस घटना को लेकर एक अन्य अधिकारी ने बताया है कि रविवार के हमले के बाद निकटवर्ती पहाड़ी इलाकों से मोंगबुंग में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। उन्होंने बताया था कि बंदूक हमले में सुरक्षाकर्मियों का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिसकर्मी ने बताया इससे पहले शनिवार रात को भी गांव में कथित तौर पर गोलियों की आवाज सुनी गई थी।

 

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )