Trending News

उत्तराखंड: पेपर लीक कांड में एक और गिरफ्तारी, अंकित रमोला गिरफ्तार, हुआ ये खुलासा

देहरादून: पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। उत्तराखंड एसटीएफ पेपर लीक मामले में लगातार कार्रवाई में है। हाकम सिंह और पेपर सॉल्वर तनुज शर्मा की गरिफ्तारी के बाद एसटीएफ को जो जानकारियां मिली थी और जांच के दौरान सामने आ रहे तथ्यों के आधाार पर उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के सुनारा गांव निवासी अंकित रमोला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अब तक 19 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

UKSSSC पेपर लीक केस युवाओं की उम्मीद CM धामी बच नहीं पायेंगे हकों पर डाका मारने वाले 

एसटीएफ ने विवेचना के दौरान अहम सबूतों के आधार पर एवं पूर्व गिरफ्तार अभियुक्त हाकम सिंह के कहने पर कुछ छात्रों को विभिन्न स्थानों से लेकर पूर्व गिरफ्तार टीचर तनुज शर्मा के घर ले जाने की पुष्टि हुई है। जांच के दौरान अभियक्त अंकित रमोला की तलाश में एसटीएफ टीम रवाना हुई।

उत्तरकाशी के नौगांव से अंकित रमोला को पूछताछ के लिए एसटीएफ कार्यालय लाया गया था, जहां पूछताछ करने के बाद साक्ष्य की पुष्टि होने पर अंकित रमोला को उक्त मुकदमे में गिरफ्तार किया गया।

उत्तराखंड : नौगांव से इसको उठा लाई STF अब किसकी बारी? 

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह का ने कहा कि सभी ऐसे अभियार्थिओ को आगाह किया जाता है कि जो अनुचित साधनों से एग्जाम में पास हुए है, वो खुद ही सामने आकर बयान दर्ज कराएं। ऐसा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
अंकित रमोला पुत्र दीपक सिंह रमोला निवासी ग्राम सुनारा, पोस्ट ऑफिस नौगांव, तहसील बड़कोट जिला उत्तरकाशी।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar