Trending News

उत्तराखंड : ट्यूशन पढ़ने जा रही बच्चियों से छेड़छाड़ करता था आदिल, बवाल के बाद गिरफ्तार

कर्णप्रयाग : ट्यूशन पढ़ने जा रही किशोरियों से छेड़छाड़ करने पर स्थानीय निवासियों ने थाने में जमकर हंगामा किया। जनविरोध के बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि दो नाबालिग छात्राओं को आरोपित आदिल नामक युवक द्वारा काफी दिन से ट्यूशन से घर आते जाते समय परेशान किया जाता था।

युवक इनसे छेड़छाड़ भी करता था। मामला गुरुवार शाम का है। आदिल ने छात्राओं से फिर छेड़खानी की। किशोरियों ने घटना की जानकारी स्वजनों को दी। जिस पर स्थानीय निवासियों ने थाने में आकर जमकर हंगामा किया। कोतवाली कर्णप्रयाग में आरोपित पर 50/22, धारा 509 भादवि व 11/12 पोक्सो अधिनियम पर मुकदमा दर्ज किया है।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी के निर्देश पर आदिल की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र पन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित आदिल पुत्र सईद अहमद उम्र – 23 वर्ष निवासी पाईबाग थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर -प्रदेश हाल निवासी अपर मार्केट कर्णप्रयाग थाना कर्णप्रयाग जनपद चमोली को मैन बाजार कर्णप्रयाग से गिरफ्तार किया गया।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar