Trending News

यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत

यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत

बिजनौर। सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों में थ्री व्हीलर चालक के अलावा बाकी 6  एक ही परिवार के हैं। जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के छह लोग झारखंड से विशाल की शादी करने के बाद अपने गांव आ रहे थे, परिवार के लोग मुरादाबाद से एक थ्री व्हीलर कर वापस अर्धरात्रि के बाद गांव तिबड़ा जा रहे थे।
 
धामपुर नगीना मार्ग पर पीछे से क्रेटा कार ने टक्कर मार दी, जिसमें घायल सभी छह लोगों की उपचार के लिए चिकित्सालय जाते समय मौत हो गई। थ्री व्हीलर चालक अजब सिंह की भी मौत हो गई। हादसे में घायल क्रेटा सवार शेरकोट निवासी सोहेल अल्वी व अमन को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
 

मृतकों में 65 वर्षीय खुर्शीद, उनका बेटा 25 वर्षीय विशाल, पुत्रवधू 22 वर्षीय खुशी के अलावा पत्नी 45 वर्षीय मुमताज, बेटी 32 वर्षीय रूबी और 10 वर्षीय बुशरा शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बिजनौर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar