Trending News

उत्तराखंड : चलती कार पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, एक की मौत, इतने थे सवार

नैनीताल : भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर चलती कार पर पहाड़ी से बोल्डर आ गिरा। कार में 4 लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12:30 बजे कैंची धाम से खैरना अल्मोड़ा की ओर से लगभग 2 km आगे एक स्विफ्ट कार UP-21CU-7632 जिसमे चार व्यक्ति सवार थे।

ऊपर पहाड़ी की ओर से एक बड़ा पत्थर बोल्डर तेजी से कार के ऊपर गिरा जिससे कार पिचक गयी तथा उसमें सवार 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया व 3 अन्य व्यक्तियों को घायल हुए उक्त सूचना प्राप्त होने पर तत्काल खैरना चौकी व भवाली थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने घायलों को CHC खैरना पहुंचया जहां गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को डॉक्टर ने घोषित कर दिया। शेष साधारण चोटिल हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

मृतक – जतिन दिवाकर निवासी मुरादाबाद

घायल – प्रवीन चौधरी ,अभय ,अक्षय निवासीगण मुरादाबाद

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar