
रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री धामी को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, दीर्घायु की कामना
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह रक्षाधामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं ने मुलाकात की। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रक्षा बंधन के अवसर पर बहनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 28 और 29 अगस्त 2026 को दो दिनों तक उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनके सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक एवं सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रही है।

